ePaper

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, I.N.D.I‌‌.A जीत गया और प्रधानमंत्री हार गये

Updated at : 04 Jun 2024 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, I.N.D.I‌‌.A जीत गया और प्रधानमंत्री हार गये

Mamata Banerjee : सुश्री बनर्जी ने अन्य पार्टियों से भी आग्रह किया कि वह ‘I.N.D.I‌‌.A’ गठबंधन के साथ आयें. I.N.D.I‌‌.A गठबंधन की अगली बैठक में शामिल होने की बात पर तृणमूल प्रमुख बनर्जी ने कहा कि “वह ‘I.N.D.I‌‌.A’ गठबंधन की अगली बैठक में शामिल नहीं हो पायेंगी, लेकिन तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी बैठक में शामिल होंगे.

विज्ञापन


Mamata Banerjee : लोकसभा चुनाव के नतीजों में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. नतीजों को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने जनता को इसके लिए धन्यवाद देते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है. मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में सुश्री बनर्जी ने कहा : ‘इंडिया’ जीत गया, ‘मोदी’ हार गये. मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं किया. प्रधानमंत्री अपनी साख खो चुके हैं, उन्हें और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने कहा था कि ‘अबकी बार 400 पार’. मैंने लोगों से कहा था कि इस बार 200 पार भी होगा या नहीं पता नहीं. नतीजों से यह स्पष्ट हो गया कि अब उन्हें दूसरी पार्टियों से मिन्नतें करनी पड़ेगी.

मैं जनादेश के लिए पश्चिम बंगाल के लोगों को धन्यवाद देती हूं: ममता बनर्जी

सुश्री बनर्जी ने आगे कहा कि “बंगाल के लोगों की राय से मैं खुश हूं, जिस संदेशखाली को लेकर दुष्प्रचार फैलाया गया, हमारी मां-बहनों का असम्मान किया गया, उसके बावजूद भी हम (तृणमूल) वहां जीत गये, जो बशीरहाट लोकसभा सीट के अंतर्गत आता हैमैं पश्चिम बंगाल के. लोगों को जनादेश के लिए धन्यवाद देती हूं. मैं यह सुनिश्चित करने की कोशिश करूंगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता से बाहर हो जाएं और भाजपा के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा ने कई पार्टियों को ”तोड़” दिया, लेकिन अब लोगों ने उनका मनोबल तोड़ दिया है.अन्य राज्यों में हुए नतीजों का भी मुख्यमंत्री बनर्जी ने जिक्र किया और कहा कि “ उत्तर प्रदेश में हुए नतीजों को लेकर मैंने समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव को धन्यवाद किया है, आने वाले चुनाव में अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश में जीतेंगे. बिहार के परिणाम की सत्यता नहीं है, राजद के तेजस्वी यादव से मेरी बात हुई है, उन्होंने कहा कि अभी मतगणना बाकी है. मैंने शरद पवार, उद्धव ठाकरे, कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल को भी धन्यवाद किया है.

Exit Poll 2024 : बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को नकारा, नतीजों को लेकर किया बड़ा दावा

सुश्री बनर्जी ने अन्य पार्टियों से भी आग्रह किया कि वह ‘I.N.D.I‌‌.A’ गठबंधन के साथ आयें.


सुश्री बनर्जी ने अन्य पार्टियों से भी आग्रह किया कि वह ‘I.N.D.I‌‌.A’ गठबंधन के साथ आयें. I.N.D.I‌‌.A गठबंधन की अगली बैठक में शामिल होने की बात पर तृणमूल प्रमुख बनर्जी ने कहा कि “वह ‘I.N.D.I‌‌.A’ गठबंधन की अगली बैठक में शामिल नहीं हो पायेंगी, लेकिन तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी बैठक में शामिल होंगे.” उन्होंने कहा कि वह ‘I.N.D.I‌‌.A’ गठबंधन का समर्थन करेंगी. वह चाहती हैं कि ‘मोदी आउट’ हों और ‘I.N.D.I‌‌.A’ आये. वह जानती हैं कि ‘I.N.D.I‌‌.A’ के पास क्षमता है. जब वे बोले थे 400 पार. अब, भाजपा को दो तिहाई बहुमत नहीं मिला है. मैं आशावान हूं कि ‘I.N.D.I‌‌.A’ टीम अब भाजपा को नहीं छोड़ेगी.” लोग चाहते हैं कि देश को ‘I.N.D.I‌‌.A’ नेतृत्व दे, ताकि देश के लोगों को न्याय मिले, प्रजातंत्र की रक्षा की जाये. संविधान की रक्षा की जाये. बेरोजगार युवकों को भी नौकरी मिलें.तृणमूल प्रमुख बनर्जी ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी को भी मैसेज किया है, लेकिन शायद उन्होंने मैसेज नहीं देखा है. उन्हें लोग बहुत समय गलत समझते हैं. उन्होंने कहा था कि जो जहां मजबूत है. वहां चुनाव लड़े. चुनाव परिणाम से यह साफ हो गया है

.Lok Sabha Election 2024: जीत के बावजूद भाजपा को आत्‍म विवेचन की जरूरत


देश-संविधान को बचाने में स्टॉन्ग रोल निभायेगी तृणमूल

मुख्यमंत्री बनर्जी ने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस देश और संविधान को बचाने के लिए स्ट्रॉन्ग रोल निभायेगी. भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. इस कारण वह अब संविधान में संशोधन नहीं कर पायेगी. यदि अब भी केंद्रीय जांच एजेंसियों इडी और सीबीआइ से परेशान किया जायेगा, तब ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता एक साथ मिलकर इसका मुकाबला करेंगे. यदि जरूरत पड़ी तो दिल्ली में जाकर आंदोलन भी करेंगे.

Narendra Modi : आज रात कोलकाता पहुंचेंगे नरेन्द्र मोदी, कल राज्य में 4 जगह करेंगे जनसभाएं

चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाया सवाल

मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल के और भी उम्मीदवारों की जीत हो सकती थी, लेकिन चुनाव आयोग ने एक तरह से भाजपा के रूप में काम किया है. आब्जर्वरों ने भी भाजपा के लिए काम किया है. आखिर क्या कारण है कि चुनाव आयोग केवल भाजपा नेताओं का ही सुनेगा और अन्य पार्टियों की नहीं? उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में सीएपीएफ व केंद्रीय जांच एजेंसी काम करती है, तब राज्य पुलिस क्यों नहीं काम करेगी? चुनाव में बंगाल पुलिस को शामिल नहीं किया गया. प्रत्येक बूथ पर दो सीएपीएफअधिकारी मौजूद थे, लेकिन कोई बंगाल पुलिस के अधिकारी नहीं थे. उन्होंने सभी लक्ष्मण रेखा क्रॉस किया है. उत्तर प्रदेश में सपा नेताअखिलेश यादव से बात करने पर पता चला कि कई सीटों पर जीतने के बाद भी उन्हें सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है.

संदेशखाली पहुंची भाजपा के महिला मोर्चा की टीम

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola