ePaper

बारासात : बच्चे की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 24 Jun 2024 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
बारासात : बच्चे की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बारासात थाना अंतर्गत नॉर्थ काजीपाड़ा इलाके से लापता 11 वर्षीय फरदीन नवी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके चाचा को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पारिवारिक संपत्ति के लिए ले ली मासूम भतीजे की जान

प्रतिनिधि, बारासात

उत्तर 24 परगना जिले के बारासात थाना अंतर्गत नॉर्थ काजीपाड़ा इलाके से लापता 11 वर्षीय फरदीन नवी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके चाचा को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि पारिवारिक संपत्ति के लिए भतीजे की हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा झारखड़िया ने रविवार को बताया कि आरोपी का नाम अनजार नवी है. वह शुरू से ही पुलिस को गुमराह कर रहा था. बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर ध्यान भटकने की कोशिश कर रहा था. जांच में पता चला है कि घटना वाले दिन शाम में जब बच्चे के परिजन नमाज पढ़ने चले गये, तो मौका देख उसने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को उसके घर के पास एक परित्यक्त जगह पर फंदे से लटका दिया.

बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की हत्या किये जाने की पुष्टि होने के बाद सोशल मीडिया में बच्चा चोरी की अफवाह फैल गयी थी. इसके बाद बारासात में तीन लोगों की बच्चा चोर के संदेह में सामूहिक पिटाई की गयी थी. अशोकनगर और बैरकपुर के मोहनपुर में भी बच्चा चोर के संदेह में सामूहिक पिटाई की घटना हुई थी. रविवार को बनगांव में भी दो जगहों पर ऐसे मामले सामने आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola