उपचुनाव के लिए छुट्टी को दी गयी मंजूरी

जहां विधानसभा उपचुनाव होना है, वहां के मतदाताओं के लिए राज्य सरकार ने मतदान के दिन छुट्टी का एलान किया है, ताकि लोग अपने मताधिकारों का प्रयोग कर सकें.
कोलकाता. जहां विधानसभा उपचुनाव होना है, वहां के मतदाताओं के लिए राज्य सरकार ने मतदान के दिन छुट्टी का एलान किया है, ताकि लोग अपने मताधिकारों का प्रयोग कर सकें. राज्य की चार सीटों के लिए 10 जुलाई को उपचुनाव होना है, इसलिए एनआइ एक्ट के मुताबिक राज्य सरकार ने उस दिन छुट्टी की घोषणा की है. इसके लिए नबान्न ने विज्ञप्ति जारी की है. विज्ञप्ति के अनुसार जिन चार जगहों पर विधानसभा का उपचुनाव होना है, वहां के सभी सरकारी दफ्तर, सरकारी सहायता प्राप्त संस्थाओं, स्कूल, काॅलेज व अन्य कार्यस्थलों में 10 जुलाई को छुट्टी रहेगी. गैर सरकारी संस्थाओं में काम करने वाले लोग जो उक्त क्षेत्र के मतदाता होंगे, उन्हें भी मतदान के दिन पेड होलीडे मिलेगा. इसके अलावा जो सरकारी कर्मचारी चुनाव कार्य में हिस्सा लेंगे और दूसरे दिन काम पर जाने के दौरान दिक्कत हो, तो उन्हें भी स्पेशल लीव मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










