पश्चिम बंगाल : बेलूड़ मठ में गंगा तट पर हुआ स्वामी स्मरणानंद महाराज का अंतिम संस्कार, देखें तस्वीरें
Published by : Kunal Kishore Updated At : 27 Mar 2024 11:33 PM
स्वामी स्मरणानंद महाराज विधिपूर्वक सारी प्रक्रियाओं को पूरा किया गया. इस दौरान बेलूड़ मठ के अन्य महाराज, मठ के अनुयायी और सारे भक्तगण मौजूद रहे. उनका अंतिम संस्कार गंगा तट पर हुआ.
रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज (95) की बुधवार रात नौ बजे के करीब बेलूड़ मठ के गंगा तट पर अंत्येष्टि कर दी गयी. मंगलवार को दक्षिण कोलकाता के एक अस्पताल में महाराज का निधन हो गया था. वह 95 वर्ष के थे.

स्वामी स्मरणानंद महाराज के पार्थिव शरीर को बेलूड़ मठ के सांस्कृतिक भवन में रखा गया. इसके बाद पार्थिव शरीर को रात करीब 8.15 बजे बेलूड़ मठ के मठबाड़ी चताल में लाया गया.

वहीं स्वामी विवेकानंद, स्वामी ब्रह्मानंद, स्वामी शिवानंद रहते थे. महाराज को भी वहीं कुछ देर रखा गया. फिर महाराज के पार्थिव शरीर को माता के मंदिर में लाया गया.

वहां माता के सामने बेटे को गंगा स्नान कराने के पश्चात नये वस्त्र पहनाये गये. भिक्षुओं के सभी संस्कारों का पालन किया गया. कुछ देर महाराज को उनके आवास में रखने के बाद गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया.

इस दौरान विधिपूर्वक सारी प्रक्रियाओं को पूरा किया गया. बेलूड़ मठ के अन्य महाराज, उनके अनुयायी और सारे भक्तगण मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kunal Kishore
कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










