ePaper

कृष्णेंदु का आरोप : विधायक के उकसावे पर संघ ऑफिस को निगम का नोटिस

Updated at : 01 Jul 2024 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
कृष्णेंदु का आरोप : विधायक के उकसावे पर संघ ऑफिस को निगम का नोटिस

भाजपा प्रदेश कमेटी के नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने आरोप लगाया कि यहां के तृणमूल विधायक के उकसावे पर आरएसएस कार्यालय को आसनसोल नगर निगम की ओर से नोटिस भेजा गया. निगम का दावा है कि पाटे गये तालाब पर संघ का कार्यालय भवन बना है.

विज्ञापन

आसनसोल.

भाजपा प्रदेश कमेटी के नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने आरोप लगाया कि यहां के तृणमूल विधायक के उकसावे पर आरएसएस कार्यालय को आसनसोल नगर निगम की ओर से नोटिस भेजा गया. निगम का दावा है कि पाटे गये तालाब पर संघ का कार्यालय भवन बना है. कुछ दिनों पहले राज्य की मुख्यमंत्री ने नबान्न से अवैध निर्माण व सरकारी भूमि पर कब्जे के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है. तब से राज्यभर में जिला प्रशासन, नगर निकाय व ग्राम पंचायतें अवैध निर्माण, अतिक्रमण व फुटपाथ पर कब्जे को लेकर सख्त हैं. जगह-जगह माइकिंग व नोटिस के जरिये दखल व अतिक्रमण को एक माह के अंदर खत्म करने की चेतावनी दी जा रही है. आसनसोल में आरएसएस के भवन के पास निगम की एक टीम दल -बल के साथ पहुंच गयी और कुछ ही घंटों में निगम का नोटिस कार्यालय भवन पर चिपका दिया गया. एक हफ्ते में कार्यालय की भूमि के कागजात निगम में जमा करने का अल्टीमेटम दिया गया है. इस पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि निगम से कुछ ही दूर तृणमूल का कार्यालय है. वो कैसी जमीन पर बना है, उसकी पड़ताल होनी चाहिए, उसके कागजात हैं या नहीं, यह देखा जाना चाहिए. वार्ड 25 में खोका तालाब के पास एडीडीए की भूमि पर अवैध रूप से करीब 50 दुकानें बनायी गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola