ePaper

महिला को शादी का झांसा देकर गहने और रुपये ठगने वाले युवक की पिटाई

Updated at : 20 Apr 2025 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
महिला को शादी का झांसा देकर गहने और रुपये ठगने वाले युवक की पिटाई

बनगांव थाना क्षेत्र के घाटबाउड़ इलाके में एक महिला से विवाहेतर संबंध रखने वाले युवक को महिला के घर पहुंचते ही पकड़कर खंभे में बांधकर बेरहमी से पिटाई की गयी.

विज्ञापन

ठगी का शिकार होने के बाद महिला ने एसिड पीकर की थी खुदकुशी की कोशिश

संवाददाता, बनगांव.

बनगांव थाना क्षेत्र के घाटबाउड़ इलाके में एक महिला से विवाहेतर संबंध रखने वाले युवक को महिला के घर पहुंचते ही पकड़कर खंभे में बांधकर बेरहमी से पिटाई की गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया. जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक का नाम तापस अधिकारी है. वह बागदा के मामा-भगीना ग्राम इलाके का निवासी है. आरोप है कि कुछ माह से घाटबाउड़ इलाके की एक शादीशुदा महिला को अपनी जाल में फंसाया. डेढ़ माह पहले उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के नाम पर उसके लाखों रुपये और कुछ गहने लेकर फरार हो गया था. इसके बाद ही महिला ने एसिड पी ली थी. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. अभी भी महिला अस्पताल में है. शनिवार को वह युवक फिर महिला से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान महिला के परिजनों ने युवक को पहचान लिया और उसे पकड़ कर एक खंभे में बांध कर रखा. आरोप है कि इलाके के लोगों ने आरोपी युवक की बेरहमी से पिटाई भी की. खबर पाकर मौके पर बनगांव थाने की पुलिस पहुंची. अंत में युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया. आरोपी युवक का महिला के घर के सामने ही चाय की दुकान है, इसी दौरान परिचय हुआ था. इधर, घाटबाउड़ ग्राम पंचायत के प्रधान अनिसुर जमान मंडल ने इस बात को स्वीकार किया कि युवक की पिटाई की गयी है. उन्होंने कहा कि कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था. अंत में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola