कल्याणी : हमले में जख्मी युवक की अस्पताल में मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 1:26 AM
पिटाई में गंभीर रूप से जख्मी एक युवक की रविवार को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी. मृतक का नाम सुमन दास (29) है
प्रतिनिधि, कल्याणी
पिटाई में गंभीर रूप से जख्मी एक युवक की रविवार को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी. मृतक का नाम सुमन दास (29) है. बता दें कि नदिया जिले के शांतिपुर थाना अंतर्गत दत्तोपाड़ा में एक नवंबर को काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुमन पर करीब 15 युवकों ने हमला कर दिया था.
गंभीर रूप से जख्मी युवक को पहले शांतिपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया. वहां से शक्तिनगर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एनआरएस अस्पताल रेफर कर दिया था. यहां इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया.
उसकी मां लक्ष्मी रानी दास ने बताया कि उनका बेटा काली प्रतिमा का विसर्जन देख घर लौट रहा था, तभी करीब 15 युवकों ने उस पर हमला कर दिया था. वह लहूलुहान हालात में सड़क पर पड़ा था. स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था. उधर, शांतिपुर थाने ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










