सड़क हादसे में युवक की मौत, पिता घायल

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 29 Oct 2025 1:27 AM

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, सोमवार की रात प्रीतम व उसके पिता अपने घर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे फुटपाथ पर टोटो (ई-रिक्शा) की मरम्मत कर रहे थे.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर थाना क्षेत्र के कपाटहाट इलाके में सोमवार की रात हुए सड़क हादसे में प्रीतम नस्कर (19) नामक एक युवक की मौत हो गयी, जबकि उसके पिता प्रसेनजीत गंभीर रूप से घायल हो गये. सूत्रों के अनुसार, सोमवार की रात प्रीतम व उसके पिता अपने घर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे फुटपाथ पर टोटो (ई-रिक्शा) की मरम्मत कर रहे थे. उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और दोनों को टक्कर मार दी. हादसे में प्रीतम की मौके पर ही मौत हो गयी. प्रसेनजीत को गंभीर हालत में पहले डायमंड हार्बर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता स्थित एक अस्पातल में स्थानांतरित किया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में ट्रकों और भारी वाहनों की तेज रफ्तार से आवाजाही होती है. सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट न होने के कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. मृतक के परिवार ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ डायमंड हार्बर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, लेकिन चालक फिलहाल फरार है. उसकी तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola