ePaper

बांग्लादेशी निकला अवैध पासपोर्ट बनवाने में गिरफ्तार हुआ युवक

Updated at : 23 Jan 2025 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेशी निकला अवैध पासपोर्ट बनवाने में गिरफ्तार हुआ युवक

वह मूलत: बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले में स्थित उखिया थानाक्षेत्र का निवासी है.

विज्ञापन

कोलकाता. नकली कागजात तैयार करा कर और इन कागजातों की मदद से अवैध तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन करने वाला शातिर युवक भी बांग्लादेशी नागरिक निकला. कोलकाता पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) के सदस्यों द्वारा लंबी पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने असली पहचान का खुलासा किया. उसने बताया कि उसका असली नाम पलाश विश्वास (28) नहीं, बल्कि छयन बरुआ है. वह मूलत: बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले में स्थित उखिया थानाक्षेत्र का निवासी है. उसने आठवीं तक पढ़ाई की है. इसके बाद वर्ष 2021 में बांग्लादेश और असम सीमा से भारत में प्रवेश किया था. इसके बाद वह दिल्ली, फिर चेन्नई में कुछ महीने रहने के बाद कोलकाता आ गया था. इसके बाद वह मध्यमग्राम में किराये के कमरे में रहने लगा था. उसने हाल ही में फर्जी कागजात तैयार कर भारतीय पासपोर्ट बनाने की कोशिश की. इस दौरान वह पकड़ा गया. पुलिस का कहना है कि उसने कैसे इन फर्जी कागजातों को बनवाया, इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola