नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी युवक अरेस्ट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Nov 2024 1:24 AM
उसका नाम बासुदेव प्रमाणिक है. यह घटना शनिवार देर शाम उत्तर 24 परगना के हाड़ोवा थाना क्षेत्र की है.
बशीरहाट. 17 वर्षीय एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके पड़ोस में रहनेवाले युवक को गिरफ्तार किया है. उसका नाम बासुदेव प्रमाणिक है. यह घटना शनिवार देर शाम उत्तर 24 परगना के हाड़ोवा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के घरवाले किसी काम से बाहर थे. वह घर में अकेली थी. उसका फायदा उठा बासुदेव उसके घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती की. घरवालों के लौटने पर पीड़िता ने पूरी घटना बतायी. इसके बाद किशोरी के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने रविवार तड़के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










