वेलोसिटी 2025 में चमकीं युवा प्रतिभाएं

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 05 Nov 2025 1:57 AM

विज्ञापन

कार्यक्रम में डीपीएस रूबी पार्क, लक्ष्मीपत सिंघानिया अकादमी सहित महानगर के नौ प्रतिष्ठित स्कूलों ने भाग लिया. बीडीएमआइ ने बतौर मेजबान स्कूल भी हिस्सा लिया.

विज्ञापन

कोलकाता. बीडीएम इंटरनेशनल स्कूल ने अपने जेमस्टोन बिल्डिंग सभागार में इंटर-स्कूल बिजनेस आइडिया प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता ‘वेलोसिटी 2025’ का सफल आयोजन किया. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक सोच को निखारने का अवसर प्रदान करना था. कार्यक्रम में डीपीएस रूबी पार्क, लक्ष्मीपत सिंघानिया अकादमी सहित महानगर के नौ प्रतिष्ठित स्कूलों ने भाग लिया. बीडीएमआइ ने बतौर मेजबान स्कूल भी हिस्सा लिया. मौके पर मुख्य अतिथि थे संजय सराफ (संस्थापक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी, संजय सराफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट प्रा.लि.) और विशिष्ट अतिथि के रूप में पंकज दूबे (संस्थापक, डीएसपीआइएन कंसल्टिंग प्रा.लि.) उपस्थित रहे. निर्णायक मंडली में अनिर्बान बनर्जी (सह-संस्थापक एवं मुख्य विपणन अधिकारी, फ्लटर), बिहान रतन सान्याल (प्रबंधक, अर्न्स्ट एंड यंग) और एचएसबीसी बैंक की सह-उपाध्यक्ष सयांकी चक्रवर्ती शामिल थे. स्कूल के सीइओ एसएल गुप्ता और प्रिंसिपल मधुमिता सेनगुप्ता ने उत्तरीय पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया. विद्यार्थियों की टीमों ने समकालीन चुनौतियों के समाधान पर आधारित बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किए, जिन्हें निर्णायकों और दर्शकों ने खूब सराहा. परिणाम में बीडीएम इंटरनेशनल को विजेता घोषित किया गया, जबकि इंडस वैली वर्ल्ड स्कूल प्रथम उपविजेता और एपीजे स्कूल (पार्क स्ट्रीट) द्वितीय उपविजेता रहे. हालांकि मेजबान स्कूल होने के नाते बीडीएमआइ ने अपनी विजेता ट्रॉफी इंडस वैली वर्ल्ड स्कूल को समर्पित कर दी. अतिथियों और निर्णायकों ने विद्यार्थियों की नवोन्मेषी सोच और आत्मविश्वास की प्रशंसा की. प्रिंसिपल मधुमिता सेनगुप्ता ने कहा, “प्रतियोगिता में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन जो मैदान में उतरता है, वही सच्चा विजेता होता है. हमारे सभी प्रतिभागी एक ‘गैलेक्सी ऑफ स्टार्स’ हैं. मेहनत और लगन से ये निश्चित ही आगे चमकेंगे.”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola