West Bengal : कोलकाता के गेस्ट हाउस में युवती को गोली मारकर युवक ने खुद की ली जान

Updated at : 03 Jul 2024 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : कोलकाता के गेस्ट हाउस में युवती को गोली मारकर युवक ने खुद की ली जान

West Bengal : अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत करार दिया. जबकि युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है. क्यों युवक ने युवती को गोली मारी, पुलिस इन सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश में जुटी है. इधर, इस घटना के बाद से इलाके के लोग भी काफी आतंकित हैं.

विज्ञापन

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : कोलकाता के लेक इलाके में एक गेस्ट हाउस के कमरे में युवती को गोली मारकर युवक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या (suicide) की कोशिश की. घटना बुधवार शाम 5.30 बजे की है. निशाना चूक जाने के कारण युवती के थाई में गोली लगी, जिससे उसकी जान बच गई. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. मृत युवक की पहचान राकेश कुमार साह के रुप में हुई है वहीं अस्पताल में इलाजरत युवती का नाम नीक्कू कुमारी दुबे के रुप में हुआ है. दाेनों दक्षिण 24 परगना के बजबज के रहने वाले हैं. इधर, नजदीक से खुद को गोली मारने के कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

क्या है मामला

खबर पाकर लालबाजार के होमीसाइड शाखा की टीम के साथ लेक थाने की पुलिस वहां पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. होटल कर्मियों ने पुलिस को बताया कि एक युवक एवं युवती आज ही लेक इलाके में स्थित न्यू मेट्रो गेस्ट हाउस में आकर ठहरे थे. शाम को होटल के कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज आने पर होटल के कर्मी वहां पहुंचे. कमरे का दरवाजा अन्य चाभी से खोलकर भीतर जाने पर जख्मी हालत में युवती कमरे में पड़ी थी. अन्य कमरे में युवक लहूलुहान पड़ा था.
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी के खिलाफ राज्यपाल के मानहानि मुकदमे की सुनवाई गुरुवार तक स्थगित

पुलिस मामले की जांच में जुटी

युवक के पास ही वह रिवॉल्वर भी पड़ी मिली. दोनों को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत करार दिया. जबकि युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है. क्यों युवक ने युवती को गोली मारी, पुलिस इन सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश में जुटी है. इधर, इस घटना के बाद से इलाके के लोग भी काफी आतंकित हैं.

राज्यपाल करेंगे सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola