हाइकोर्ट के एक भवन में लोडशेडिंग के कारण कामकाज प्रभावित

कलकत्ता हाइकोर्ट के मुख्य भवन के समीप मौजूद एक अन्य भवन में बुधवार सुबह अचानक लोडशेडिंग हो गयी.
कोलकाता. कलकत्ता हाइकोर्ट के मुख्य भवन के समीप मौजूद एक अन्य भवन में बुधवार सुबह अचानक लोडशेडिंग हो गयी. भवन का नाम सेंटनरी व सेसकुई सेंटनरी भवन है. इस दिन सुबह करीब 11.20 बजे वहां लोडशेडिंग हो गयी, जिससे अदालत का कामकाज प्रभावित रहा. अचानक लोडशेडिंग होने के कारण अदालत में हो रही सुनवाई कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी. लिफ्ट में कुछ लोग भी फंस गये. सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली पुन: बहाल करने में जुट गये. करीब सात मिनटों के बाद भवन में बिजली कनेक्शन लौटा और अदालती काम शुरू हो पाया. हाइकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के बिजली विभाग को लोडशेडिंग के कारण पता लगाने का आदेश दिया है. कुछ वकीलों का कहना है कि कलकत्ता हाइकोर्ट के इतिहास में लोडशेडिंग की यह घटना आश्चर्यजनक है.
भवन की लिफ्ट में फंसे एक वकील ने कहा : मेरे साथ कुछ अन्य लोग भी लिफ्ट में फंसे थे. लोगों को काफी परेशानी हुई. हमने हाइकोर्ट परिसर में अतीत में ऐसी घटना कभी नहीं देखी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




