ePaper

इसरो के कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 20% : नारायणन

Updated at : 24 May 2025 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
इसरो के कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 20% : नारायणन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी नारायणन ने कहा है कि इसरो के कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 20 प्रतिशत है और वे शानदार काम कर रही हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी नारायणन ने कहा है कि इसरो के कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 20 प्रतिशत है और वे शानदार काम कर रही हैं. नारायणन ने कहा कि भविष्य में इसरो में महिला कर्मचारियों की संख्या 40 प्रतिशत से अधिक हो जानी चाहिए. इसरो अध्यक्ष ने यहां एक निजी स्कूल की ओर से आयोजित समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत जैसा देश, जहां महिलाओं की आबादी लगभग 50 प्रतिशत है, तब तक प्रगति नहीं कर सकता, जब तक महिलाएं महत्वपूर्ण योगदान नहीं देतीं.’’ इसरो में महिला कर्मचारियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर नारायणन ने कहा, ‘‘वहां बहुत सारी महिला कर्मचारी हैं.

महिलाएं शानदार काम कर रही हैं और उन्हें उनके योगदान के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. धीरे-धीरे यह संख्या बढ़नी चाहिए. अभी (इसरो में) संभवत: करीब 20 प्रतिशत महिला वैज्ञानिक हैं, लेकिन इस आंकड़े को 40 प्रतिशत से अधिक तक बढ़ाया जाना चाहिए.’’

समाज सुधारक राजा राममोहन रॉय का जिक्र करते हुए नारायणन ने कहा कि रॉय और अन्य हस्तियों तथा विभिन्न विषयों के ज्ञाताओं ने 19वीं शताब्दी में महिलाओं के कल्याण और उनके उत्थान के लिए आवाज उठायी तथा मार्गदर्शक बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola