Happy Women's Day 2020 पर बोलीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : महिलाएं समाज का स्तंभ हैं

women are piller of society says mamata banerjee on Happy Women's Day 2020 : ममता बनर्जी (mamata banerjee) ने अपनी सरकार की ‘कन्याश्री’ (kanyashree) और ‘रूपाश्री’ (rupashree) जैसी कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए पूरी दुनिया की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (international women's day 2020) की शुभकामनाएं दीं.
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिलाओं को समाज का स्तंभ बताते हुए रविवार को कहा कि उनकी सरकार उनके कल्याण और सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध है. बनर्जी ने अपनी सरकार की ‘कन्याश्री’ और ‘रूपाश्री’ जैसी कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए पूरी दुनिया की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं.
Women are the pillars of our society. They are our pride. On #IWD2020 let me congratulate all my mothers and sisters around the world. From Kanyashree to Rupashree, our Govt in #Bangla is committed to the welfare and empowerment of women 1/2
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) March 8, 2020
उन्होंने ट्वीट किया, ‘महिलाएं हमारे समाज का स्तंभ हैं. वे हमारा गौरव हैं. मैं पूरी दुनिया की सभी माताओं और बहनों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2020 की शुभकामनाएं देती हूं.’ ममता बनर्जी ने कहा, ‘कन्याश्री से लेकर रूपाश्री तक, बंगाल की हमारी सरकार महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




