डेटिंग ऐप से दोस्ती कर मिलने पहुंची महिला लूटकर हुई फरार

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 22 Oct 2025 12:03 AM

विज्ञापन

इस घटना के बाद मुकुंदपुर के रहनेवाले गोपाल हाल्दार ने पूर्व जादवपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति ने पूर्व जादवपुर थाने में दर्ज करायी शिकायत

कोलकाता. डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती करना एक व्यक्ति को काफी महंगा पड़ गया. आरोप है कि महिला ने मुलाकात के दौरान व्यक्ति को नशीला पदार्थ पिलाया और फिर उसके गहने लेकर फरार हो गयी. इस घटना के बाद मुकुंदपुर के रहनेवाले गोपाल हाल्दार ने पूर्व जादवपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. क्या था मामला : पुलिस के अनुसार गोपाल ने शिकायत में बताया कि कुछ दिनों पहले एक डेटिंग ऐप पर उसकी दोस्ती राधिका आप्टे नामक महिला से हुई थी. महिला ने उससे मुलाकात करने की इच्छा जतायी. ऐसे में व्यवसाय के सिलसिले में मुलाकात के लिए उसने महिला को अपने ऑफिस में बुला लिया.

आरोप है कि मुलाकात के दौरान दोनों ने बैठकर नाश्ता किया. जैसे ही शिकायतकर्ता ने स्नैक्स खाया, इसके साथ ही वह बेहोश हो गया. इस मौके का फायदा उठाकर महिला ने सोने की एक चेन और चार अंगूठियां चुरा ली और फरार हो गयी.

होश आने पर शिकायत दर्ज कराने पहुंचा थाने

व्यक्ति को होश आने पर उसने घटना को लेकर पूर्व जादवपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी महिला की पहचान, लोकेशन ट्रैकिंग और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ने की कोशिश की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित ने घटना को पूरी योजना के तहत अंजाम दिया है. यह आशंका भी जतायी जा रही है कि महिला ने पहले से ही शिकायतकर्ता की आर्थिक स्थिति और व्यक्तिगत जानकारी जुटा ली थी. हालांकि पुलिस आरोपी महिला के साथ उसके पूरे गिरोह तक जल्द पहुंचने का दावा भी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola