रघुनाथपुर : आग लगाकर महिला ने की आत्महत्या

मृतका का नाम सुपर्णा रानी सांतरा (40) था. महिला ने कमरा बंद करके अपने शरीर में आग लगा ली.
खड़गपुर. झाड़ग्राम थाना अंतर्गत न्यू बस स्टैंड के रघुनाथपुर इलाके में एक महिला ने अपने शरीर पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका का नाम सुपर्णा रानी सांतरा (40) था. महिला ने कमरा बंद करके अपने शरीर में आग लगा ली.
स्थानीय लोगों ने घर से धुआं के साथ-साथ आग की लपटें निकलते देखा. इलाके के लोगों ने कमरे की खिड़की तोड़कर किसी तरह से कमरे में प्रवेश किया, तब तक वह आग से झुलस चुकी थी. मृत अवस्था में पड़ी थी. घटना की जानकारी
पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और घटनास्थल को घेर दिया. समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम ना हो सका. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










