बेंटरा में तालाब पाटने का विरोध करने पर महिला की पिटाई

Updated at : 31 Jan 2025 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
बेंटरा में तालाब पाटने का विरोध करने पर महिला की पिटाई

बेंटरा थाना अंतर्गत चटर्जीपाड़ा इलाके के वार्ड नंबर नौ में एक तालाब को पाटे जाने का विरोध करना एक महिला को महंगा पड़ा.

विज्ञापन

स्थानीय क्लब के सदस्यों पर मारपीट करने का आरोप

संवाददाता, हावड़ा.

बेंटरा थाना अंतर्गत चटर्जीपाड़ा इलाके के वार्ड नंबर नौ में एक तालाब को पाटे जाने का विरोध करना एक महिला को महंगा पड़ा. आरोप है कि स्थानीय क्लब के सदस्यों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके दो बच्चों को धमकी भी दी. पीड़िता का नाम सागरिका दोलुई है. उन्होंने घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी. वहीं क्लब के सदस्यों ने मारपीट की घटना से इंकार किया है.

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर नौ के नटवर पाल रोड पर एक मंदिर के पीछे करीब तीन कट्ठे की जमीन पर फैला एक तालाब है. तालाब का एक-चौथाई हिस्सा पाट दिया गया है. अभी वहां निर्माण कार्य चल रहा है. आरोप है कि स्थानीय क्लब के सदस्य इस तालाब को पाट कर वहां क्लब के लिए एक नया भवन बना रहे हैं. पीड़िता ने बताया कि तालाब पाटे जाने का विरोध करने पर बुधवार को उनके साथ मारपीट की गयी. उन्होंने कहा कि उनके दो बेटों को जान से मारने की धमकी भी दी गयी है. वहीं, क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस जगह पर तालाब कभी नहीं था. चूंकि यह जमीन नीचे है, इसलिए पानी जम जाता है. तालाब पाटने का आरोप गलत है. दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद मौके पर पुलिस गयी थी. तालाब पाटने का काम बंद करा दिया गया है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मध्य हावड़ा के वार्ड नंबर 26 के बादामपुकुर इलाके में एक तालाब को पाटे जाने की खबर मिलते ही निगम हरकत में आया और तालाब पाटने का काम बंद करा दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola