बंगाल में ECI ने 13 IAS और 5 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

Wb Ias-Ips Transfer List West Bengal Elections 2026

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

WB IAS-IPS Transfer List: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले निर्वाचन आयोग ने 13 IAS और 5 IPS अधिकारियों का तबादला कर प्रशासनिक फेरबदल किया है. कई जिलों को नये DM और DIG मिले हैं. इन्हें निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले की पूरी लिस्ट यहां देखें.

विज्ञापन

WB IAS-IPS Transfer List: बंगाल चुनाव 2026 की घोषणा के बाद से निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) एक्शन में है. मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर समेत राज्य के सभी पुलिस कमिश्नर का तबादला करने के बाद बुधवार को एक बार फिर पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर फेरबदल के आदेश दिये.

विज्ञापन

13 आईएएस को डीएम और डीईओ बनाया गया

आयोग ने 13 आईएएस और 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया. चुनाव आयोग ने कई जिलों में नये जिलाधिकारियों (DM) की नियुक्ति की है, जिन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) के रूप में भी नामित किया गया है. पुलिस महकमे में डीआईजी (DIG) स्तर के अधिकारियों को बदलकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की कोशिश की गयी है.

ये अधिकारी स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. इनमें से कई अधिकारी जिला स्तर पर चुनाव की तैयारियों और संचालन की बारीकी से निगरानी करने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में भी कार्य करेंगे.

अधिकारी, चुनाव आयोग

WB IAS Transfer List: 13 जिलों में नये चुनावी कप्तान

आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये अधिकारी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में इलेक्शन कमीशन के लिए ‘आंख और कान’ की भूमिका निभायेंगे. नियुक्त किये गये नये डीएम-सह-डीईओ की सूची इस प्रकार है.

अधिकारी का नामनया पदभार (जिला/क्षेत्र)
जितिन यादवकूच बिहार
संदीप घोषजलपाईगुड़ी
विवेक कुमारउत्तर दिनाजपुर
राजनवीर सिंह कपूरमालदा
आर अर्जुनमुर्शिदाबाद
श्रीकांत पल्लीनदिया
श्वेता अग्रवालपूर्वी बर्धमान
शिल्पा गोरिसरियाउत्तर 24 परगना
अभिषेक कुमार तिवारीदक्षिण 24 परगना
हरिशंकर पणिक्करदार्जिलिंग
टी बालासुब्रमण्यमअलीपुरदुआर
स्मिता पांडेनगर आयुक्त, KMC (DEO कोलकाता उत्तर)
रणधीर कुमारDEO कोलकाता दक्षिण

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

WB IPS Transfer List: 5 रेंज को मिले नये DIG

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण रेंज में नये डीआईजी तैनात किये हैं. इस तरह 5 रेंज को नये डीआईजी मिले हैं. इनकी लिस्ट इस प्रकार है.

आईपीएस ऑफिसर का नामपदपदस्थापन का रेंज
राठौड़ अमित कुमार भरतडीआईजीरायगंज रेंज
अजीत सिंह यादवडीआईजीमुर्शिदाबाद
श्रीहरि पांडेडीआईजीबर्धमान
कंकर प्रसाद बारुईडीआईजीप्रेसीडेंसी रेंज
अंजली सिंहडीआईजीजलपाईगुड़ी

19 मार्च तक रिपोर्ट करने का आदेश

निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में साफ कर दिया है कि इन निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये. आईएएस अधिकारियों को 19 मार्च दोपहर 3 बजे तक और आईपीएस अधिकारियों को सुबह 11 बजे तक कार्यभार संभालकर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है. जिन अधिकारियों को हटाया गया है, उन्हें चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव संबंधी कार्य में नहीं लगाया जायेगा.

बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान

इससे पहले 15 मार्च को बंगाल चुनाव 2026 की तारीखों की घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीना का तबादला कर दिया था. इसके बाद आयोग ने बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पीयूष पांडे और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर सुप्रतिम सरकार को भी पद से हटा दिया. बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान होना है. 4 मई को मतगणना होगी. उसी दिन तय होगा कि बंगाल में किस पार्टी की सरकार बनेगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में ‘सुपर एक्टिव’ इलेक्शन कमीशन, 19 IPS का ट्रांसफर, 478 ऑब्जर्वर भेजे

बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल, चुनाव आयोग ने 12 जिलों के SP बदले

चुनाव आयोग पर भड़की ममता बनर्जी, नौरकशाहों के तबादले पर ज्ञानेश कुमार को लिखा पत्र

चुनाव आयोग ने डीजीपी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर को पद से हटाया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola