पूर्व सैन्यकर्मी के धरने में शामिल होने पर दी चेतावनी
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 13 Sep 2025 2:13 AM
शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान पूर्व सैन्यकर्मी के वकील ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी वहां आये तो थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि यहां पार्टी नेता नहीं आ सकते, तो वह मंच पर नहीं गये और कुछ ही क्षण में वहां से चले गये.
कोलकाता. महानगर में पूर्व सैन्यकर्मियों की विरोध सभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी को लेकर कलकत्ता हाइकोर्ट ने चेतावनी दी है. अदालत के आदेश के बावजूद शुभेंदु अधिकारी के कार्यक्रम में शामिल होने पर अवमानना का मामला दर्ज किया गया था. शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान पूर्व सैन्यकर्मी के वकील ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी वहां आये तो थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि यहां पार्टी नेता नहीं आ सकते, तो वह मंच पर नहीं गये और कुछ ही क्षण में वहां से चले गये. यह सुनकर न्यायाधीश ने कहा कि सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हो सकते हैं. लेकिन धरना प्रदर्शन का मुद्दा सेना से जुड़ा था, वहां कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं था. न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने कहा कि सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों के प्रति मेरी सहानुभूति है. लेकिन आप भी निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं. न्यायाधीश ने कहा कि अदालत फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. अगर भविष्य में ऐसा होता है, तो अदालत राजनीतिक रंग की परवाह किये बिना सख्त कार्रवाई करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










