मां काली की मूर्ति खंडित होने के मामले में विहिप ने तृणमूल सरकार पर उठाये सवाल

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 25 Oct 2025 1:22 AM

विज्ञापन

अज्ञात लोगों ने एक प्राचीन मंदिर में घुसकर मां काली की मूर्ति को खंडित कर दिया.

विज्ञापन

कहा, पश्चिम बंगाल पश्चिमी बांग्लादेश बनने की ओर बढ़ सकता है कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप के चांद नगर गांव में एक मंदिर में मां काली की मूर्ति खंडित होने की घटना की विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर इस घटना की निंदा करते हुए तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हिंदू आस्था के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया है. विनोद बंसल के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, यह घटना दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे पवित्र त्योहारों के दौरान हुई. अज्ञात लोगों ने एक प्राचीन मंदिर में घुसकर मां काली की मूर्ति को खंडित कर दिया. विनोद बंसल ने इस घटना पर कई सवाल उठाये हैं. उन्होंने पूछा कि हिंदू-विरोधी तत्वों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? मूर्ति खंडन का मकसद क्या है और यह हिंदू आस्था पर हमला कब तक चलेगा? उन्होंने तृणमूल सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने अपराधियों के बजाय ग्रामीणों पर बल प्रयोग किया. बंसल ने चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो पश्चिम बंगाल ‘पश्चिमी बांग्लादेश’ बनने की ओर बढ़ सकता है. इसके अलावा, उन्होंने ममता बनर्जी सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाये क्योंकि न तो सरकार और न ही उनके सहयोगी दलों ने इस घटना की निंदा की है. यह हिंदू समाज के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाता है. विहिप ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और हिंदू भावनाओं का सम्मान किया जाये. इस घटना ने स्थानीय हिंदू समुदाय में भय और असुरक्षा की भावना को बढ़ा दिया है. श्री बंसल ने यह भी पूछा कि क्या कोई न्यायालय इस मामले में स्वत: संज्ञान लेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola