मिरिक में खाई में गिरा वाहन चार यात्रियों की मौत, 15 घायल

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 23 Oct 2025 12:35 AM

विज्ञापन

घायलों को नक्सलबाड़ी अस्पताल भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक, वाहन में चालक समेत कुल 19 लोग सवार थे.

विज्ञापन

कोलकाता. उत्तर बंगाल में मिरिक जाते समय बुधवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से चार यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 15 लोग घायल हो गये. घायलों को नक्सलबाड़ी अस्पताल भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक, वाहन में चालक समेत कुल 19 लोग सवार थे. नेपाल के कंकरविटा से गाड़ी वैकल्पिक मार्ग पानीघाटा और बेलगाछी चाय बागान होते हुए मिरिक के लिए रवाना हुई थी. यह रास्ता बेहद दुर्गम है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुटुंग के पास नालदारा में वाहन का नियंत्रण खो गया और वह खाई में गिर गया. पुलिस की ओर से बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन ऊपर की ओर जा रही थी. उसी समय वाहन का नियंत्रण खो गया और वह खाई में गिर गया. चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलने पर मिरिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

15 घायलों को बचा कर नक्सलबाड़ी अस्पताल भेजा गया. मृतकों में सजनी छेत्री नक्सलबाड़ी की निवासी थी. बिनीता तमांग और धन बहादुर नेपाल के निवासी थे. वांगचेन तमांग मिरिक के निवासी थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार कई लोग दिवाली की छुट्टियों में मिरिक जा रहे थे. कई लोग दैनिक यात्री थे. दार्जिलिंग के पुलिस अधीक्षक प्रवीण प्रकाश ने कहा कि पूरी घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola