बक्खाली में वाहन जलाशय में गिरा, 25 लोग हुए घायल

Updated:
विज्ञापन
बक्खाली में वाहन जलाशय में गिरा, 25 लोग हुए घायल

नववर्ष के जश्न के बीच गुरुवार को बक्खाली में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. पिकनिक मनाने जा रहे पर्यटकों का एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित जलाशय में गिर गया, जिससे कम से कम 25 लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

पिकनिक मनाने जा रहे थे लोग

संवाददाता, कोलकाता

नववर्ष के जश्न के बीच गुरुवार को बक्खाली में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. पिकनिक मनाने जा रहे पर्यटकों का एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित जलाशय में गिर गया, जिससे कम से कम 25 लोग घायल हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जलाशय से बाहर निकाला.

हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही, हालांकि पुलिस ने स्थिति को जल्द ही सामान्य कर दिया.सूत्रों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार पर्यटक दक्षिण 24 परगना के संग्रामपुर इलाके के रहने वाले हैं और नववर्ष के अवसर पर पिकनिक मनाने के लिए बक्खाली पहुंचे थे. रास्ते में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर जलाशय में गिर गया. पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला. सभी घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. अधिकांश घायलों की हालत स्थिर बतायी जा रही है. प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि चालक के नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई. हालांकि, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

प्रशासन ने कहा है कि वर्ष के पहले दिन बक्खाली में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, ऐसे में किसी भी तरह की अफरा-तफरी या भय का माहौल न बने, इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola