ePaper

भाजपा में कोई ऐसा नहीं जो मुझे हरा सके : फिरहाद

Updated at : 15 Dec 2025 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा में कोई ऐसा नहीं  जो मुझे हरा सके : फिरहाद

राज्य के शहरी विकास मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में कोई ऐसा नेता नहीं है, जो उन्हें कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से हरा सके. यह बयान उन्होंने उस समय दिया, जब एसआइआर प्रक्रिया के कारण उनके विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने की आशंका जतायी जा रही है.

विज्ञापन

कोलकाता.

राज्य के शहरी विकास मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में कोई ऐसा नेता नहीं है, जो उन्हें कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से हरा सके. यह बयान उन्होंने उस समय दिया, जब एसआइआर प्रक्रिया के कारण उनके विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने की आशंका जतायी जा रही है. सूत्रों के अनुसार, एसआइआर प्रक्रिया के तहत कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से करीब 63,730 मतदाताओं के नाम सूची से हटाये जा सकते हैं. इसके बावजूद फिरहाद हकीम अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आये. अपने विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, “मतदाताओं के नाम काटकर वे मुझे नहीं हरा पायेंगे. भाजपा में अब तक कोई ऐसा पैदा नहीं हुआ है, जो मुझे कोलकाता पोर्ट से हरा सके.”

गौरतलब रहे कि एसआइआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद पोर्ट इलाके में कार्यरत कुछ बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने आरोप लगाया था कि मृत मतदाताओं के नाम जबरन सूची में जोड़ने की कोशिश की जा रही है. इसके साथ ही बीएलओ को कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां मिलने की शिकायत भी सामने आयी थी, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा की मांग की थी.

एसआईआर फॉर्म जमा होने के बाद चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह जानकारी भी सामने आयची है कि कोलकाता के दो विधानसभा क्षेत्रों (चौरंगी और जोड़ासांको) में हर तीन में से एक मतदाता का नाम सूची से बाहर हो सकता है. इसके अलावा, शहर के नौ विधानसभा क्षेत्रों में हर पांच में से एक मतदाता का नाम हटने की संभावना जतायी जा रही है, जिसे सत्ताधारी दल के लिए राजनीतिक रूप से चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भी फिरहाद हकीम अपने रुख पर कायम रहे और दोहराया कि भाजपा में कोई भी नेता उन्हें कोलकाता पोर्ट सीट पर चुनौती देने की स्थिति में नहीं है. हालांकि, इस बयान पर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि “माइनॉरिटी समुदाय से कोई भी उम्मीदवार फिरहाद हकीम को हरा सकता है.”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola