संशोधनागार में पेड़ से लटकता मिला विचाराधीन कैदी का शव

प्रेसिडेंसी संशोधनागार में एक विचाराधीन कैदी की बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गयी. जेल परिसर के भीतर एक पेड़ से संदीप दास (29) का शव लटका मिला.
संवाददाता, कोलकाता
प्रेसिडेंसी संशोधनागार में एक विचाराधीन कैदी की बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गयी. जेल परिसर के भीतर एक पेड़ से संदीप दास (29) का शव लटका मिला. दास मूल रूप से झारखंड का निवासी था और उस पर डकैती करने सहित कई मामले दर्ज थे. गिरफ्तारी के बाद से वह गत एक वर्ष से प्रेसिडेंसी संशोधनागार में न्यायिक हिरासत में था.
सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह जब कैदियों की उपस्थिति दर्ज की जा रही थी, तब दास अपने सेल में नहीं मिला. जेलकर्मियों ने उसकी तलाश शुरू की. करीब 11 बजे अन्य कैदियों ने जेल परिसर स्थित एक पेड़ से उसका शव लटका देखा. तुरंत जेल प्रशासन को सूचना दी गयी. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. हेस्टिंग्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एसएसकेएम अस्पताल भेजा गया, जहां उसके मृत होने की पुष्टि हुई. सूत्रों का कहना है कि दास पिछले कुछ दिनों से अवसाद में था. हालांकि अवसाद का कारण स्पष्ट नहीं है. प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या माना जा रहा है, लेकिन पुलिस दूसरे कोण से भी जांच कर रही है.
शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद दास की मौत के सटीक कारण का पता चल पायेगा. सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई या नहीं, यह भी देखा जा रहा है. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है और जेल कर्मियों व कैदियों से पूछताछ जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




