ePaper

राजारहाट : खाल में गिरी अनियंत्रित बस, 50 यात्री जख्मी

Updated at : 08 Nov 2025 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
राजारहाट : खाल में गिरी अनियंत्रित बस, 50 यात्री जख्मी

North 24 Parganas: People look on as wreckage of a bus, that plunged into a canal after breaking through a railing, is being lifted out of the canal, at Rajarhat area, in North 24 Parganas district, West Bengal, Friday, Nov. 7, 2025. (PTI Photo) (PTI11_07_2025_000303B)

राजारहाट में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाल में गिर गयी. इस हादसे में करीब 50 यात्री जख्मी हो गये. इनमें से नौ की हालत गंभीर बतायी जा रही है. इन्हें आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

नौ की हालत गंभीर

संवाददाता, कोलकाता

राजारहाट में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाल में गिर गयी. इस हादसे में करीब 50 यात्री जख्मी हो गये. इनमें से नौ की हालत गंभीर बतायी जा रही है. इन्हें आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जाता है कि बस बेड़ाचांपा से करुणामयी की ओर जा रही थी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू हुआ. घायलों को पहले देगंगा अस्पताल ले जाया गया. वहां से बुरी तरह से जख्मी नौ यात्रियों को आरजी कर अस्पताल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 7.30 बजे बस करुणामयी जा रही थी. स्थानीय लोगों के अनुसार, बस की गति तेज थी. इसी बीच, बस अनियंत्रित हो गयी और रेलिंग तोड़ती हुई खाल में जा गिरी. हादसे की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को खाल से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क की हालत ठीक नहीं है. आये दिन यहां दुर्घटनाएं होती हैं. सरकार जल्द सड़कों की मरम्मत करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola