ग्राहकों की जेब से रुपये व मोबाइल गायब करनेवाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
ग्राहकों की जेब से रुपये व मोबाइल गायब करनेवाली दो महिलाएं गिरफ्तार

लालबाजार के वाच सेक्शन की टीम ने दोनों महिलाओं को किया अरेस्ट

विज्ञापन

लालबाजार के वाच सेक्शन की टीम ने दोनों महिलाओं को किया अरेस्ट गिरफ्तार महिलाएं हुगली के उत्तरपाड़ा की रहने वाली हैं कोलकाता. बड़ाबाजार के व्यस्ततम इलाकों में व्यवसायियों को टार्गेट कर उनकी जेब से मोटी रकम एवं मोबाइल फोन को पल भर में साफ करने वाली दो महिलाओं को लालबाजार के वाच सेक्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है. पकड़ी गयी महिलाओं के नाम सरस्वती माली एवं ज्योति माली है. दोनों को दक्षिण कोलकाता के हरीश मुखर्जी रोड एवं एजेसी बोस रोड क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया है. सरस्वती पर बड़ाबाजार के व्यवसायी के जेब से 4000 रुपये एवं ज्योति पर एक व्यक्ति की जेब से मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगा है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि बड़ाबाजार एवं मैदान थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी. थानों में शिकायत दर्ज होने के बाद ही मामले की जांच शुरू कर लालबाजार के वाच सेक्शन की टीम ने वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों को खंगालना शुरू किया. जिसके बाद दो महिलाओं को चिह्नित किया गया. इसी बीच गुरुवार को पता चला कि चिह्नित की गयी दोनों महिलाएं दक्षिण कोलकाता के हरीश मुखर्जी रोड एवं एजेसी बोस रोड में देखी गयी हैं. इस जानकारी के आधार पर दोनों को पुलिस की टीम ने वहां से गिरफ्तार कर लिया. पता चला कि दोनों वहां एक अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में थीं. दोनों से पूछताछ कर इनके गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola