10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किये गये

Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 02 Aug 2025 1:42 AM

विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत कल्याणी एक्सप्रेसवे के करातकल इलाके में कमिश्नरेट के खुफिया विभाग के डीडी और रहड़ा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में शुभाशीष धर और सुरजीत चक्रवर्ती हैं. दोनों युवक प्रतिबंधित गांजा लेकर बस से कूचबिहार से न्यू बैरकपुर आ रहे थे. इसी दौरान बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी घोला, तनय चटर्जी के नेतृत्व में खुफिया विभाग डीडी और रहड़ा थाने की पुलिस ने कल्याणी एक्सप्रेसवे पर करातकल के पास छापेमारी की. पुलिस ने बस को रोक दिया. पुलिस ने बस से दोनों युवकों को रंगे हाथों धर दबोचा. उनके पास से 10 किलो गांजा बरामद किया गया है. जांच में पता चला है कि आरोपी मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से जुड़े हैं. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद इस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola