ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल दो लोगों को दबोचा
Published by :AKHILESH KUMAR SINGH
Published at :16 Sep 2025 2:01 AM (IST)
विज्ञापन

गुजरात पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में तिलजला इलाके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
महानगर के तिलजला से हुई दोनों की गिरफ्तारी
आरोपियों के बैंक अकाउंट में आये थे ठगी के 3.50 लाख रुपयेअदालत में पेशी के बाद दोनों को 21 तक ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया
संवाददाता, कोलकातागुजरात पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में तिलजला इलाके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम असलम और लियाकत नसीफ बताये गये हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपियों के बैंक खातों में 3.50 लाख रुपये जमा किये गये थे. जांच के बाद गुजरात पुलिस को पता चला कि दोनों कोलकाता में हैं.
इसके बाद गुजरात पुलिस की एक टीम कोलकाता पहुंची. तिलजला थाने की पुलिस की मदद से रविवार रात को छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को दोनों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया. वहां अदालत में गुजरात पुलिस की ओर से ट्रांजिट रिमांड के लिए अर्जी दी गयी. कोर्ट ने अर्जी मंजूर कर आरोपियों को 21 सितंबर तक ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




