ePaper

पटाखों से दो कच्चे मकानों में लगी आग

Updated at : 22 Oct 2025 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
पटाखों से दो कच्चे मकानों में लगी आग

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी थाना क्षेत्र के बड़चाटी गांव में दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान दो कच्चे मकानों में भीषण आग लग गयी.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी थाना क्षेत्र के बड़चाटी गांव में दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान दो कच्चे मकानों में भीषण आग लग गयी. इस हादसे में दोनों मकान पूरी तरह जलकर राख हो गये, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. प्रभावित मकान मालिकों के नाम सर्वेश्वर माइती और सुरेंद्र माइती हैं, जिनके मकान पास-पास स्थित थे. ग्रामीणों के अनुसार, दिवाली की रात आतिशबाजी की जा रही थी.

इसी दौरान कुछ जलते हुए पटाखे मकानों की छत पर गिर गये. पहले मकानों से धुआं निकलता दिखा और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग लगने से दोनों मकानों के अंदर रखे सभी घरेलू सामान, कपड़े और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गये. आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकलकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने भी मिलकर आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola