साइबर ठगों को प्री एक्टिवेटेड सिमकार्ड बेचने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को किया गया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
साइबर ठगों को प्री एक्टिवेटेड सिमकार्ड बेचने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को किया गया गिरफ्तार

ग्राहकों की जानकारी के बिना उनके नाम पर सिमकार्ड एक्टिव करवा कर उन्हें साइबर ठगों को बेचने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से 620 प्री एक्टिवेटेड सिमकार्ड और मोबाइल फोन जब्त

लालबाजार के साइबर थाने की टीम ने छापेमारी कर तिलजला व लेनिन सरणी से आरोपियों को किया गिरफ्तार

संवाददाता, कोलकाता

ग्राहकों की जानकारी के बिना उनके नाम पर सिमकार्ड एक्टिव करवा कर उन्हें साइबर ठगों को बेचने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम शुभेंदु गायन (31) और नीरज कुमार साहनी (25) बताया गया है. शुभेंदु को तिलजला थाना क्षेत्र के पिकनिक गार्डेन रोड एवं नीरज को बऊबाजार थाना क्षेत्र के लेनिन सरणी से दबोचा गया है. इनके कब्जे से कुल 620 प्री-एक्टिवेटेड सिमकार्ड एवं एक मोबाइल फोन के साथ बिना एक्टिव 55 सिमकार्ड जब्त किये गये हैं. पीओएस मशीन एवं अन्य कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त कर लिये गये हैं.

पुलिस सूत्र बताते हैं कि इसके पहले इस गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था. उनसे पूछताछ के बाद ही इन दोनों आरोपियों के नाम का खुलासा हुआ. जिसके बाद से साइबर क्राइम थाने की पुलिस को इन दोनों की तलाश थी. गुप्त जानकारी के आधार पर सोमवार रात को छापामारी कर गिरोह के इन दोनों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर सिमकार्ड खरीदने वाले गिरोह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola