नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार किये गये

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी इलाके में एक 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी इलाके में एक 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में एक नाबालिग भी है. अन्य आरोपी का नाम कृष्णपद सिंह बताया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले नाबालिग लड़की को मोबाइल दिखाने के बहाने नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया था. इसके बाद पांच अक्तूबर को पड़ोसी कृष्णपद सिंह ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने घटनाओं की जानकारी अपनी चाची को दी, जिन्होंने इसे परिवार के अन्य सदस्यों तक पहुंचाया. पीड़िता के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग लड़के को होम में भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




