दुष्कर्म के आरोप में ट्यूटर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोप में ट्यूटर गिरफ्तार

बेंटरा थाने की पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक ट्यूटर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

हावड़ा. बेंटरा थाने की पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक ट्यूटर को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम अभिक दे (25) है. वह कंप्यूटर इंजीनियर है. जानकारी के अनुसार, अभिक का बेंटरा के रहने वाले एक व्यवसायी की बड़ी बेटी के साथ प्रेम संबंध था. उसका प्रेमिका के घर अक्सर आना- जाना था. दोनों की शादी तय हो गयी थी. इसी दौरान वह प्रेमिका की छोटी बहन (16) को ट्यूशन पढ़ाने लगा. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले अभिक ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर पहुंचा था. घर पर सिर्फ नाबालिग ही थी. इसी का फायदा उठाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने पीड़िता को धमकी दी और कहा कि घरवालों को बताने पर वह शादी तोड़ देगा. इसी बीच नाबालिग की तबीयत बिगड़ गयी. पीड़िता ने पूरी घटना मां और दीदी को बतायी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दुष्कर्म होने की पुष्टि की. पी़डिता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी और पुलिस ने उसे लिलुआ से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola