ePaper

आयोग के काम में बाधा डाल रही तृणमूल : शमिक

Updated at : 27 Nov 2025 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
आयोग के काम में बाधा डाल रही तृणमूल : शमिक

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर चुनाव आयोग के काम में अड़चनें पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

कोलकाता. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर चुनाव आयोग के काम में अड़चनें पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि किसी संवैधानिक संस्था की यह जिम्मेदारी होती है कि वह अपना काम निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से करे, लेकिन बंगाल सरकार लगातार चुनाव आयोग के साथ सहयोग नहीं कर रही है और पूरे सिस्टम को बाधित कर रही है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निर्बाध हो. पश्चिम बंगाल में प्रशासन संवैधानिक संस्थाओं के आदेशों का पालन करने के बजाय राजनीति से प्रेरित होकर काम कर रहा है, जो बेहद चिंताजनक है. श्री भट्टाचार्य ने आगे कहा कि भारत के लोग हमारे साथ हैं, लेकिन रोहिंग्या हमारे साथ नहीं हैं. बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठिये हमारे साथ नहीं हैं. जो लोग सीमा पार कर यहां आये हैं, वे तृणमूल कांग्रेस के साथ हैं. जो लोग इस दुनिया से जा चुके हैं, जिन्होंने इस धरती को छोड़ दिया है, वे भी आज तृणमूल के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसके परिणामस्वरूप कानून-व्यवस्था तथा सामाजिक संतुलन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा रहा है और यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. श्री भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार वैध नागरिकों की आवाज दबाने और घुसपैठियों को राजनीतिक हथियार बनाने का प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola