तृणमूल विधायक पर जीएसटी चोरी का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Feb 2025 1:49 AM
जानकारी के अनुसार, जांच दल ने तृणमूल विधायक और पूर्व राज्य मंत्री के कार्यालय कर्मचारियों से पूछताछ की है.
कोलकाता. केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों ने माल एवं सेवा कर चोरी के आरोप में जंगीपुर के तृणमूल विधायक जाकिर हुसैन के कार्यालय और कारखाने पर छापा मारा. मंगलवार को सीजीएसटी विभाग की जांच टीम और केंद्रीय बल के जवान मुर्शिदाबाद पहुंचे और उन्होंने जाकिर हुसैन के ””प्रोडक्शन ऑफिस”” और फैक्टरी सहित कई स्थानों का दौरा किया. जानकारी के अनुसार, जांच दल ने तृणमूल विधायक और पूर्व राज्य मंत्री के कार्यालय कर्मचारियों से पूछताछ की है. सूत्रों के अनुसार, सीजीएसटी अधिकारियों की एक टीम मंगलवार दोपहर जंगीपुर तृणमूल विधायक जाकिर के कार्यालय गयी थी. उन्होंने एक साथ आठ स्थानों पर छापेमारी किया. गौरतलब है कि 2023 में आयकर विभाग के अधिकारियों ने कारोबारी और जाकिर हुसैन के घर और फैक्टरी पर छापेमारी की थी. उस समय विधायक के घर से नौ करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे. जाकिर हुसैन ने कहा था कि राजनीतिक कारणों से उन पर आरोप लगाया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने यह पैसा कर्मचारियों को वेतन देने के लिए रखा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










