अभिषेक आज जायेंगे पुरुलिया, मृतक के परिजनों से करेंगे भेंट
Author Bijay kumar
Updated:
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिक सुखेन महतो की मौत के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है. तृणमूल कांग्रेस ने मृतक के परिवार के साथ खड़े होने का ऐलान किया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के शुक्रवार को पुरुलिया जाकर मृतक के परिवार से मुलाकात करने की बात है.
विज्ञापन
कोलकाता.
महाराष्ट्र के पुणे में पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिक सुखेन महतो की मौत के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है. तृणमूल कांग्रेस ने मृतक के परिवार के साथ खड़े होने का ऐलान किया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के शुक्रवार को पुरुलिया जाकर मृतक के परिवार से मुलाकात करने की बात है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना पर गहरा दुख और आक्रोश जताया. उन्होंने लिखा कि एक युवक को उसकी भाषा, पहचान और जड़ों के कारण प्रताड़ित कर हत्या कर दी गयी. 31 वर्षीय सुखेन पुरुलिया जिले के जंगमहल स्थित बड़ाबाजार के तुमड़ाशोल के बांधडी गांव का निवासी था. वह अपने बड़े भाई तुलसीराम महतो के साथ पुणे की एक ऑटो पार्ट्स निर्माण कंपनी में काम करते था. उसका छोटा भाई एक वेल्डिंग फैक्टरी में कार्यरत है. परिवार के अनुसार, मंगलवार को दोपहर तीन बजे की शिफ्ट में ड्यूटी के लिए निकले सुखेन का शव कार्यस्थल से करीब 500 मीटर दूर बरामद हुआ. परिजनों ने आरोप लगाया है कि बांग्ला भाषा बोलने के कारण ही उसकी हत्या की गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










