रायगंज में तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन
रायगंज में तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या

उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में नववर्ष का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब बुधवार देर रात तृणमूल युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नब्येंदु घोष (37) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

न्यू ईयर इव. दोस्तों के साथ पिकनिक के दौरान हमला

दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

संवाददाता. कोलकाताउत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में नववर्ष का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब बुधवार देर रात तृणमूल युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नब्येंदु घोष (37) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र भी बरामद कर लिया गया है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह घटना रायगंज के मोहनबाटी बाजार संलग्न इलाके में हुई. बुधवार रात नब्येंदु घोष अपने घर के पास दोस्तों के साथ ‘न्यू ईयर इव’ की पिकनिक मना रहे थे. इसी दौरान उन पर अंधाधुंध फायरिंग की गयी. गंभीर रूप से घायल नब्येंदु को तत्काल रायगंज मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके सीने पर गोली लगने के गहरे निशान पाये गये हैं. नब्येंदु की मां ने बताया कि बुधवार रात वह उन्हें गले लगाकर ‘हैप्पी न्यू ईयर’ कहकर घर से निकले थे. उन्होंने कहा कि नब्येंदु इन दिनों पार्टी के कार्यक्रमों में कम सक्रिय थे और अपनी दुकान पर अधिक ध्यान दे रहे थे. उनका आरोप है कि साजिश के तहत उनके बेटे की हत्या की गयी है. वहीं, नब्येंदु के पिता प्रणब कुमार घोष ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर इतनी दुश्मनी की वजह क्या हो सकती है.

इस बीच, रायगंज शहर तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष शिवशंकर राय चौधरी ने इस घटना को गहरा राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है. उन्होंने कहा कि नब्येंदु राजनीतिक रूप से सक्रिय थे और यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की.

रायगंज थाने की पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये. फुटेज के आधार पर रात में ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया आग्नेयास्त्र भी जब्त कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola