ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी तृणमूल कांग्रेस की सरकार

कोयला तस्करी के आरोपी विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को अपनी भतीजी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में कालीघाट थाने की पुलिस ने गत रविवार को गिरफ्तार किया था.
फिर कोर्ट के बाहर विकास ने दिया विस्फोटक बयान
संवाददाता, कोलकाताकोयला तस्करी के आरोपी विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को अपनी भतीजी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में कालीघाट थाने की पुलिस ने गत रविवार को गिरफ्तार किया था. पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उसे गुरुवार को फिर अलीपुर में स्थित पॉक्सो अदालत में पेश किया गया. अदालत में लाया गया था, मामले की सुनवाई के बाद बाहर ले जाने के दौरान एक बार फिर मिश्रा ने विस्फोटक बयान दिया. उसने कहा कि “ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी यह सरकार, मैं पर्दाफाश करूंगा.” इसके पहले भी अदालत में पेशी के दौरान उसने उसके खिलाफ व उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था. इस दिन कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मिश्रा को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










