डोमजूर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की खुदकुशी

Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 11 May 2025 12:19 AM

विज्ञापन

डोमजूर थाना अंतर्गत शरतपल्ली इलाके में कर्ज से परेशान एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली.

विज्ञापन

मृतकों में मां, बेटा व दिव्यांग बेटी

संवाददाता, हावडा.

डोमजूर थाना अंतर्गत शरतपल्ली इलाके में कर्ज से परेशान एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. मृतकों की शिनाख्त सेफाली घोरई (65), शुभमय घोरई (45) और संगीता घोरई (42) के रूप में हुई है. संगीता दिव्यांग थी. घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. मकान का दरवाजा तोड़ा और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि तीनों की मौत जहर खाने से हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. जानकारी के अनुसार, शुभमय पीडब्ल्यूडी विभाग में ठेका पर काम करता था. उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था. बताया जा रहा है कि आये दिन उसके घर पर लोग रुपये मांगने आते थे. इसे लेकर परिवार में कलह लगा रहता था.

शनिवार की सुबह कुछ लोग रुपये मांगने के लिए उसके घर पहुंचे थे. दरवाजा खटखटाने पर कोई बाहर नहीं निकला. इसके बाद सभी वापस चले गये. शाम को सेफाली घोरई की बहन पहुंची थी. दरवाजा बंद था. खबर पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा. कमरे के अंदर तीनों का शव पड़ा था. स्थानीय निवासी प्रशांत बनिक ने बताया कि बेटे ने कई लोगों से कर्ज लिया था. अक्सर लोग घर आकर हंगामा करते थे. इसी को लेकर परिवार में तनाव का माहौल था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola