वकील बता कर ठगी करनेवाले तीन अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन
वकील बता कर ठगी करनेवाले तीन अरेस्ट

खबर पाकर मौके पर पहुंची बैरकपुर थाने की पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

बैरकपुर. खुद को वकील बता कर लोगों से ठगी करने के आरोप में तीन फर्जी वकीलों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों में से दो युवती हैं. इनके नाम अंकित साहा, श्रेयाश्री मिस्त्री और पायल पाल हैं. बैरकपुर कोर्ट परिसर में वकीलों ने इन तीनों को वकील का ड्रेन पहने घूमते देखा. पहले वकीलों को संदेह हुआ. उनसे वकील होने का प्रमाण मांगने पर वे कुछ नहीं दिखा सके. खबर पाकर मौके पर पहुंची बैरकपुर थाने की पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि ये तीनों लोगों से मामला सुलझाने के नाम पर पैसे लेकर ठगी करते थे. पुलिस का कहना है कि तीनों को हिरासत में लेकर पहले पूछताछ की गयी. उनकी बातों में विसंगतियां पायी गयीं, जिसके बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस पूछताछ कर पता लगा रही है कि इन लोगों ने अब तक इस तरह से कितनों से ठगी किये हैं, इनके साथ और कौन-कौन शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola