एसटीएफ ने एक करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ तीन को किया अरेस्ट

आरोपियों को नाम रुबेल शेख (27), इब्राहिम शेख (20) और अब्दुल मोदुद (28) बताये गये हैं.
कोलकाता. राज्य पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोमवार को मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के डाकबंगलो मोड़ के पास से अंतरराज्यीय ड्रग्स गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया. आरोपियों को नाम रुबेल शेख (27), इब्राहिम शेख (20) और अब्दुल मोदुद (28) बताये गये हैं. उनके कब्जे से करीब 1.45 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गयी है, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बतायी जा रही है. एसटीएफ की ओर से बताया गया कि आरोपी मुर्शिदाबाद में ड्रग्स तस्करी की कोशिश कर रहे थे. मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर चलाये गये अभियान के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों के खिलाफ शमशेरगंज थाो में एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत शिकायत दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










