जाली नोटों के कारोबार के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जाली नोटों के कारोबार के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

बागनान थाने की पुलिस ने जाली नोटों के कारोबार में संलिप्तता के आरोप में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

हावड़ा. बागनान थाने की पुलिस ने जाली नोटों के कारोबार में संलिप्तता के आरोप में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम शमीम मंडल, शेख नसीरुद्दीन (शमीम के पिता) और अष्टो नस्कर हैं. पुलिस ने तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले शमीम मंडल बागनान स्थित एक निजी बैंक में दो लाख रुपये जमा कराने पहुंचा था. कैशियर ने नोटों की जांच के दौरान पाया कि 96 हजार रुपये जाली हैं. बैंक प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शमीम से पूछताछ की. उसने दावा किया कि उसका ऑटोमोबाइल व्यवसाय है और वाहन बेचने के दौरान एक ग्राहक से ये नकली नोट मिले. हालांकि, जांच में पता चला कि वह जाली नोटों के कारोबार में सीधे तौर पर शामिल है. पुलिस ने मामले को आगे बढ़ाते हुए शमीम के पिता नसीरुद्दीन और सहयोगी अष्टो नस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया. प्राथमिक जांच में तीनों पर जाली नोटों के साथ-साथ गांजा तस्करी में भी संलिप्तता के संकेत मिले हैं. पुलिस फिलहाल कारोबार के नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola