ePaper

धर्म के आधार पर नाम हटाने की साजिश : मंत्री उदयन गुहा

Updated at : 31 Jul 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
धर्म के आधार पर नाम हटाने की साजिश : मंत्री उदयन गुहा

पश्चिम बंगाल में हम धर्म के आधार पर मतदाता सूची से नाम हटाने नहीं देंगे. यह बिहार नहीं, पश्चिम बंगाल है. यहां भाजपा की नहीं, बल्कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार है. अगर मतदाता सूची से नाम हटाये गये, तो पता चल जायेगा. उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने उत्तर बंगाल विकास विभाग के फंड से सड़क और पुल का शिलान्यास करते हुए गुरुवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआइआर) को लेकर यह चेतावनी दी.

विज्ञापन

कोलकाता.

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में साल भर नाम जुड़ते और कटते रहते हैं. अगर किसी की मृत्यु हो जाती है, तो उसका नाम कट जायेगा. हमारा कहना है कि मतदाता सूची में संशोधन किया जाये. जब तक संसदीय लोकतंत्र है, तब तक ऐसा ही होता रहेगा. लेकिन, संसदीय लोकतंत्र व मतदाता सूची में संशोधन के नाम पर नाम जोड़ने की योजना को स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

उत्तर बंगाल विकास मंत्री ने यह भी कहा कि अगर इस क्षेत्र के लोग मुझे पसंद नहीं हैं, इसलिए हम उनके नाम हटा देंगे. कोई इस साजिश के जरिये मतदाता सूची में संशोधन करने की सोचेगा, तो मुझे नहीं पता पूरे हिंदुस्तान में क्या होगा. पश्चिम बंगाल में ऐसा कुछ नहीं होने दिया जायेगा. उन्होंने कहा : वोटर और आधार कार्ड मेरा पहचान पत्र नहीं है, तो मेरी पहचान क्या है? हमें भाजपा सदस्यता कार्ड की जरूरत पड़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola