भाटपाड़ा : शादी के लिए जुटाये गये गहने ले गये चोर
Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 15 Jul 2025 12:34 AM
भाटपाड़ा नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड के सुकांतपल्ली में एक घर में शादी के लिए जमा कर रखे गये लाखों के गहने चोरी हो गये.
मॉर्निंग वॉक कर घर लौटे तो गहने गायब थे
प्रतिनिधि, बैरकपुर.
भाटपाड़ा नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड के सुकांतपल्ली में एक घर में शादी के लिए जमा कर रखे गये लाखों के गहने चोरी हो गये. जानकारी के मुताबिक, घटना से नंदलाल साव के परिवार वाले सदमे में है. नंदलाल साव पेशे से जूट मिल में मजदूरी करते हैं. घटना के दौरान नंदलाल काम पर गये थे. घर की महिला सदस्य माला देवी साव ने बताया कि उनकी दो बेटियां दौड़ने के अभ्यास करने मैदान में गयी थीं. महिला मॉर्निंग वॉक पर गयी थीं. घर लौटने पर देखा कि घर में चोरी हुई है. माला देवी साव का कहना है कि उनकी बेटी रजनी साव की शादी 30 नवंबर को है.
घर से चार लाख रुपये से अधिक के गहने गायब हो गये. पीड़ित परिवार का कहना है कि बहुत मेहनत से शादी के लिए थोड़े-थोड़े गहने बनवा कर रखे थे, बदमाशों ने सारे गहने चुरा लिये. घटना के बाद भाटपाड़ा थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










