ePaper

खाली फ्लैट से 12 लाख के गहने ले गये चोर

Updated at : 17 Sep 2025 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
खाली फ्लैट से 12 लाख के गहने ले गये चोर

परिवार के सदस्य दूसरे राज्य में घूमने गये थे. इधर, खाली फ्लैट का दरवाजा तोड़ कर आलमारी से लगभग 12 लाख रुपये के सोने व हीरे के जेवरात लेकर चोर फरार हो गये.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

परिवार के सदस्य दूसरे राज्य में घूमने गये थे. इधर, खाली फ्लैट का दरवाजा तोड़ कर आलमारी से लगभग 12 लाख रुपये के सोने व हीरे के जेवरात लेकर चोर फरार हो गये. मंगलवार को जब परिजन घर लौटे, तो कमरे की हालत देखकर दंग रह गये. परिवार के सदस्यों ने इसकी शिकायत बांसद्रोणी थाने में दर्ज करायी.

पुलिस को परिवार के सदस्यों ने बताया कि फ्लैट का दरवाजा टूटा देखकर उन्हें संदेह हुआ. भीतर जाने पर आलमारी टूटी मिली. आलमारी से सोने के जेवरात व नकद रुपये गायब मिले. पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की मदद से चोरों की शिनाख्त की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola