भाषा व जाति के नाम पर हिंदुओं को बांटने की हो रही है साजिश

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 25 Oct 2025 1:16 AM

विज्ञापन

हाइकोर्ट के आदेश के बाद बोले शुभेंदु

विज्ञापन

हावड़ा. विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को मिली अंतरिम सुरक्षा को हाइकोर्ट ने शुक्रवार को हटा दिया. साथ ही अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज चार मामलों की जांच के लिए राज्य सरकार और सीबीआइ को संयुक्त रूप से एक विशेष जांच दल (एसआइटी) गठित करने का आदेश दिया है.

कोर्ट के इस फैसले पर भाजपा नेता ने कहा कि मैं हाइकोर्ट के इस आदेश से खुश हूं. भाजपा नेता ने कहा कि कोर्ट ने सीबीआइ के साथ एसआइटी गठित कर मामलों की जांच का जिम्मा सौंपा है. इससे यह साबित होता है कि राज्य पुलिस सीएम ममता बनर्जी के हाथों का खिलौना है. मैंने सीएम ममता बनर्जी को नंदीग्राम में मात दी थी. अब भवानीपुर में देने की बारी है. मालूम रहे कि शुक्रवार शाम को वह सनातन सैनिक परिषद की ओर से शिवपुर में आयोजित कार्यक्रम में छठव्रतियों को पूजन सामग्री देने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि भाषा और जाति के नाम पर हिंदुओं को बांटने की साजिश रची जा रही है. इससे सावधान रहना होगा, इसलिए हम हिंदू एक रहेंगे, तो ही सेफ रहेंगे.

उन्होंने कहा कि जिस तरह काकद्वीप, महेशतला सहित अन्य जगहों पर हिंदुओं और धार्मिक जगहों पर हमले हो रहे हैं, यह बेहद चिंता का विषय है. इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है.

भाजपा नेता ने बंगाल के लोगों से अपील की कि अगर वे इससे राहत पाना चाहते हैं, तो बंगाल में भाजपा का सरकार बनाना होगा.

इस कार्यक्रम में सैकड़ों व्रतियों के बीच पूजन सामग्री बांटी गयी. कार्यक्रम का आयोजन परिषद के संयोजक प्रमोद सिंह ने किया था. इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व सांसद अर्जुन सिंह, तापस राय, निलाद्री शेखर डाना, गौरांग भट्टाचार्य, रमाप्रसाद भट्टाचार्य, उमेश राय, ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola