दबाव और धमकियों की परवाह नहीं, लोगों के अधिकारों के लिए जारी रहेगा संघर्ष : ममता
Updated at : 02 Jan 2026 12:51 AM (IST)
विज्ञापन

नये साल के पहले दिन गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस ने अपना स्थापना दिवस मनाया. वर्ष 1998 में इसी दिन कांग्रेस से अलग होकर राज्य की मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल की नींव रखी थी.
विज्ञापन
ललकार. तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने दिया संदेश
संवाददाता, कोलकातानये साल के पहले दिन गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस ने अपना स्थापना दिवस मनाया. वर्ष 1998 में इसी दिन कांग्रेस से अलग होकर राज्य की मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल की नींव रखी थी. पार्टी के 28वें स्थापना दिवस पर सुश्री बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कड़ा और ललकार भरा संदेश दिया. उन्होंने साफ कहा कि किसी भी तरह के दबाव व धमकियों की परवाह किये बिना आम लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा. तृणमूल ‘दुष्ट ताकतों’ के सामने नहीं झुकेगी. मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में पार्टी के हर कार्यकर्ता और समर्थक को बधाई दी. उन्होंने लिखा कि मां-माटी-मानुष की सेवा के लक्ष्य के साथ तृणमूल की यात्रा शुरू हुई थी. इस ऐतिहासिक सफर का मूल उद्देश्य देश की गरिमा, बंगाल का विकास और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा रहा है. आज भी पार्टी का हर कार्यकर्ता इसी संकल्प पर अडिग है और उनके अथक परिश्रम व त्याग को वह नमन करती हैं. मुख्यमंत्री ने विपक्ष और कथित ‘दुष्ट शक्तियों’ को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि किसी के सामने सिर नहीं झुकाया जायेगा. आम लोगों के लिए तृणमूल का संघर्ष जीवन भर चलता रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि जनता का आशीर्वाद और समर्थन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं. इस दिन उन्होंने कहा कि तृणमूल मां-माटी-मानुष के सिद्धांत पर चलते हुए राज्य और देश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से नये साल में एकजुट होकर नयी ऊर्जा के साथ आने वाली राजनीतिक लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया. स्थापना दिवस के मौके पर कोलकाता सहित राज्य के विभिन्न जिलों में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किये. ब्लॉक और वार्ड स्तर पर समारोह हुए. इस वर्ष राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने तृणमूल की स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं में जोश और एकजुटता भरने का संदेश दिया.नववर्ष और कल्पतरु उत्सव पर ममता बनर्जी ने दीं शुभकामनाएं
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने देश-प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 व कल्पतरु उत्सव की भी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने संदेश में सभी से हमेशा मुस्कुराते रहने और नये साल को खुशी के साथ मनाने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा कि यह खुशी और उल्लास का दिन है और सभी को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने एक अलग पोस्ट में पवित्र कल्पतरु उत्सव के अवसर पर भी सभी को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था और विश्वास का प्रतीक है और इस पावन अवसर पर वह सभी के सुख-समृद्धि की कामना करती हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




