ePaper

डीएम कार्यालय के बाहर तृणमूल ने किया प्रदर्शन

Updated at : 20 Jan 2026 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के बाहर तृणमूल ने किया प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फॉर्म-7 जमा करने की खबर पाकर सोमवार रात 11.30 बजे तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व विधायक गौतम चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. यह प्रदर्शन रात एक बजे तक चला.

विज्ञापन

हावड़ा.

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फॉर्म-7 जमा करने की खबर पाकर सोमवार रात 11.30 बजे तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व विधायक गौतम चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. यह प्रदर्शन रात एक बजे तक चला. बताया जा रहा है कि इस दौरान तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट में हुई. हालांकि तृणमूल ने मारपीट की घटना से इंकार किया है. जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि असली वोटरों के नाम हटाने के लिए भाजपा रात को चोरी- चुपके फॉर्म- 7 जमा कर रही है. यह हमलोग नहीं होने देंगे. भाजपा सचिव ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि जब हमलोग फॉर्म जमा कर रहे थे, उसी समय तृणमूल विधायक गौतम चौधरी यहां आकर हंगामा करने लगे और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट शुरू कर दी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि रात 11 बजे के बाद किस सरकारी कार्यालय में काम होता है. एसआइआर प्रकिया ही गलत है. इसे बंद किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola