ePaper

साल के पहले दिन स्कूलों में कराया जाये संविधान की प्रस्तावना का पाठ : एसएफआइ

Updated at : 29 Dec 2024 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
साल के पहले दिन स्कूलों में कराया जाये संविधान की प्रस्तावना का पाठ : एसएफआइ

आधुनिक भारत के निर्माण में आंबेडकर की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता.

विज्ञापन

कोलकाता. बाबा साहेब आंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर माकपा के छात्र संगठन एसएफआइ ने राज्य के सभी स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अनुरोध किया है.

एसएफआइ के राज्य सचिव दीपांजन दे बताया कि नये साल के पहले दिन सभी स्कूलों में यह पाठ कराने की जरूरत है. उनका कहना था कि आधुनिक भारत के निर्माण में आंबेडकर की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता. केंद्रीय मंत्री का बयान निंदनीय है. नयी पीढ़ी में संविधान का मूल्यबोध जागृत करने की आवश्यकता है. संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराने से छात्रों में जागरूकता आयेगी. उन्होंने कहा कि सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में पाठ अनिवार्य किया जाये, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया. उनकी यह भी अर्जी है कि स्कूल में सुबह प्रार्थना के समय भी यह पाठ कराया जाना चाहिए. छात्रों को इसकी जानकारी जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola