रिजेंट पार्क : गृहिणी ने खुद रची थी लूटपाट की कहानी, महिला और रिश्तेदार गिरफ्तार

Updated at : 20 Feb 2025 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
रिजेंट पार्क : गृहिणी ने खुद रची थी लूटपाट की कहानी, महिला और रिश्तेदार गिरफ्तार

रिजेंट पार्क इलाके में गत सोमवार को बेटे की शादी के लिए घर में लाये गये लगभग 10 लाख रुपये के गहने लूट लिये जाने की कहानी घर की गृहिणी ने खुद ही रची थी.

विज्ञापन

जांच में हुआ खुलासा : महिला ने काफी पहले ही उन गहनों को बेच दिया था

महिला ने जब बदमाशों के घर में घुसने की बात कही, सीसीटीवी में उस समय नहीं आया बाहरी शख्स

संवाददाता, कोलकातारिजेंट पार्क इलाके में गत सोमवार को बेटे की शादी के लिए घर में लाये गये लगभग 10 लाख रुपये के गहने लूट लिये जाने की कहानी घर की गृहिणी ने खुद ही रची थी. यह कहानी गढ़ने के बावजूद अंतत: पुलिस की जांच में वह बच नहीं सकी. पुलिस ने गृहिणी के साथ उसके एक रिश्तेदार को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला का नाम सोनाली विश्वास व उसके रिश्तेदार का नाम राजा नाग है. पुलिस का कहना है कि महिला ने लूटपाट की कहानी खुद रचने की बात स्वीकार कर ली है. शिकायतकर्ता ने पुलिस के सामने कहा था कि सोमवार रात जब वह घर में घुसी, तब घर में पहले से मौजूद बदमाशों ने गर्दन पर चाकू रखकर वहां से करीब 10 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूटकर भाग गये. लेकिन जांच करने पर पुलिस को पता चला कि सोनाली ने सोने के गहने काफी पहले ही बेच दिये थे. इसके बाद अटकलें शुरू हो गयीं.

जांचकर्ताओं ने मंगलवार सुबह सोनाली को हिरासत में लिया और उससे कई चरणों में पूछताछ की. इस दौरान उन्हें शक हुआ कि घर में लूटपाट की कहानी जेवरात हटाने के लिए रची गयी. महिला के बयान में भी कई विसंगतियां मिल रही थीं.

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस के हाथ पुख्ता सबूत लगे कि घर में लूटपाट कर गहने ले भागने की पूरी कहानी सोनाली ने खुद ही रची थी. पूछताछ में महिला से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने यह बात स्वीकार कर ली.

सोनाली विश्वास (45) परिवार के साथ रिजेंट पार्क थाना क्षेत्र के रानीकुठी चौराहे पर रहती थी. कथित तौर पर, उसने पुलिस को शिकायत में बताया कि सोमवार दोपहर को वह पड़ोस में अपने माता-पिता के पास गयी थी. शाम को जब वह घर लौटी, तो दो नकाबपोश युवक उस पर चाकू दिखाकर जबरन घर में घुस आये. आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने महिला के हाथ बांध कर उसे बेहोश कर दिया और गहने लेकर फरार हो गये. जांच के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखना शुरू किया. इसमें पता चला कि सोमवार को उस समय कोई भी बाहरी शख्स वहां नहीं आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola